7 वर्ष के बच्ची के साथ बलात्कार मामले में चाचा एवं पड़ोसी गिरफ्तार

शिवहर - फतेहपुर थाना प्रभारी ने 7 साल के बच्ची के साथ बलात्कार करने के आरोप में उसके चाचा संजीव कुमार मिश्रा पिता बबन मिश्रा ग्राम वभनटोली तथा उसके पड़ोसी अमरकांत पांडे पिता स्वर्गीय रामाधार पांडे वभनटोली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया है कि घटना 19 तारीख का है। फतेहपुर थाना में 21 तारीख को सूचना दी गई। मामले को गंभीरता से लेते हुऐ पुलिस विशेष टीम को गठन किया गया। जांच में कई सामान भी जप्त किए गए।  बच्ची के पहचान पर ग्राम वभनटोली निवासी पीड़िता के चाचा संजीव कुमार मिश्रा तथा उसके पड़ोसी अमरकांत पांडे दोनो वभनटोली निवासी को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार और युक्ति ने अपनी संलिप्त स्वीकार की है जिसे जेल भेज दिया गया है। प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ अनुशील कुमार, महिला थाना अध्यक्ष एवं पुलिस टीम मौजूद रहे। 

रिपोर्टर - संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.