पूरनहिया प्रखंड प्रमुख के भाई समोद हत्याकांड का पर्दाफाश

शिवहर - पुलिस ने पूरनहिया प्रखंड प्रमुख प्रमोद साह के छोटे भाई समोद की हत्याकांड का पर्दाफाश कर लिया है। तीन अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। तथा अन्य के गिरफ्तारी हेतु विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया है कि 19 मई 2026 को पूरनहिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंत बाजार से बखार चंडिहा जाने वाले मार्ग पर सामोद साह पिता राम भजन साह ग्राम बखार चंडिहा निवासी को अज्ञात अपराध कर्मियों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस संबंध में थाना कांड संख्या 89/ 26 दर्ज कर आर्म्स एक्ट के तहत अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज की गई थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि शीघ्र ही पुलिस इस कांड में संलिप्त सभी अभियुक्तों को सजा दिला कर रहेगी। उक्त जघन्य कांड का सफल उद्वेदन हेतु एक विशेष अनुसंधान दल,सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल कॉल डिटेल, वैज्ञानिक साक्ष्य तथा मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा लगातार छापामारी एवं संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। अनुसंधान के क्रम में यह तथ्य सामने आया की हत्या पूर्व नियोजित आपराधिक साजिश के तहत की गई है। विशेष अनुसंधान दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इस हत्याकांड के संल्पित कुल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कांड का सफल उद्वेदन कर लिया गया है। घटना में संयुक्त ऑन अभियुक्तों की पहचान भी कर ली गई है उनकी गिरफ्तारी हेतु विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि निरंजन कुमार पिता दिनेश साहनी बसंत जगजीवन थाना पूरनहिया मुख्य अभियुक्त है। दूसरा अभियुक्त शिवम कुमार पिता संजय द्विवेदी बखार चंडिहा तथा तीसरा अभियुक्त रामकुमार सिंह पिता स्वर्गीय रामकृपाल सिंह साकिन मरपा ईश्वर दास थाना सुप्पी जिला सीतामढ़ी तीनों का आपराधिक इतिहास भी है। सभी अभियुक्त के विरुद्ध अपराधिक इतिहास का सत्यापन किया जा रहा है। एक देसी कट्टा,4 जिंदा कारतूस घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल,तीन मोबाइल फोन को जप्त किया गया है। मौके पर एसडीपीओ अनुशील कुमार, पूरनहिया थाना प्रभारी,पिपराही थाना प्रभारी उमाकांत सिंह,पुलिस इंस्पेक्टर,सर्किल इंस्पेक्टर,कई पुलिस सब इंस्पेक्टर,पुलिस बल मौजूद रहे।

रिपोर्टर - संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.