रिटेल फर्टिलाइजर एंड फार्मर्स वेलफेयर फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष संजीव कुमार ने पुलिस टीम का जताया आभार
शिवहर - रिटेल फर्टिलाइजर एंड फार्मर्स वेलफेयर फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष संजीव कुमार,सचिव रामकिशोर सिंह,कोषाध्यक्ष कौशल किशोर सिंह ने पूरनहिया प्रखंड में समोद साह हत्याकांड का पर्दाफाश करने वाले तथा सफल उद्वेदन करने पर पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ,एसडीपीओ अनुशील कुमार सहित पुलिस टीम को आभार जताते हुए बधाई दी है। फर्टिलाइजर संघ के जिला अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया है कि मर्डर कांड की अभियुक्तों के गिरफ्तारी एवं उद्वेदन करने पर सभी उर्वरक विक्रेताओं की तरफ से आभार जताते हुए कहा है कि सभी उर्वरक विक्रेताओं में आपके प्रति सम्मान बढ़ा है तथा पुलिस पर भरोसा कायम हुआ है।
रिपोर्टर - संजय गुप्ता

No Previous Comments found.