पुलिस प्रशासन को देनी चाहिए जानकारी - पूर्व जिला परिषद सदस्य अरुण कुमार गुप्ता
शिवहर - पूर्व जिला परिषद सदस्य अरुण कुमार गुप्ता ने बताया है कि अगर व्यापारी लोग या आम जनता को अपराधियों के द्वारा रंगदारी एवं धमकी मांगने पर तुरंत सावधानी बरतनी चाहिए। और सभी जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन को देनी चाहिए। नहीं देने के कारण घटना घटित हो जाती है और जनप्रतिनिधि,पूलिस प्रशासन और आम पब्लिक परेशान हो जाते हैं।पूर्व जिला परिषद अरुण कुमार गुप्ता ने बताया है कि पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा, एसडीपीओ अनुशील कुमार तथा जिले के सभी पुलिस प्रशासन की टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरनहिया समोद हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया गया है। इसके लिए पुलिस अधीक्षक ,एसडीपीओ सहित सभी पुलिस टीम का आभार जताया है। पूर्व जिला परिषद सदस्य अरुण कुमार गुप्ता ने बताया है कि घटना की सूचना पर समाज कल्याण मंत्री डॉ श्वेता गुप्ता अपने व्यस्ततम कार्यक्रम के बीच शिवहर पहुंची वही मोरवा विधायक व तैली समाज के प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव रणविजय साहू पीड़ित परिजनों से मिले, पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि आम जनता व्यवसायिक बंधुओं ने इस घटना की निंदा की तथा हतप्रभ रहे।
उन्होंने स्पष्ट किया है कि घटित घटना से जाने वाले तो चले गए, उसकी भरपाई नहीं हो सकती है, लेकिन घटना का अंजाम देने वाले अपराधी को शिवहर पुलिस प्रशासन ने पकड़ लिया है। प्रशासन को साधुवाद। तथा उन्होंने पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया है कि उनके परिजनों को अभी आपका सहयोग की बहुत ही जरूरत है।
रिपोर्टर - संजय गुप्ता

No Previous Comments found.