हे साहब, हमर जमीन के मामला सुलझा द
शिवहर - अनुमंडल कार्यालय कक्ष में आने के दौरान लगभग 75 वर्षीय बुजुर्ग ने अनुमंडल पदाधिकारी को एक बेटा की तरह ज़िद्द करते हुए कहां है कि हम दो-तीन बार आए हैं पर मेरा मामला सुलझा नहीं रहा है। इतना कहते ही अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि बाबा,आप शुक्रवार को आए थे और आज आ रहे हैं,हमने अपने डायरी में सब कुछ नोट कर रखा है,डायरी में नोट किये हुए को दिखाते हुए एसडीएम ने उस बुजुर्ग को समझाते हुए कहा कि हम शीघ्र ही कार्रवाई कर रहे हैं और आपकी समस्या का समाधान हो जाएगा।
फरियाद करते हुए उस बुजुर्ग ने जिस भाव से अनुमंडल पदाधिकारी से रिक्वेस्ट करते देखा गया,उसी भाव से अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुणाल ने भी उन्हें समझाने का प्रयास किया और कहा कि शीघ्र ही आपके मामले का निष्पादन हो जाएगा।
रिपोर्टर - संजय गुप्ता

No Previous Comments found.