वकीलों के लिए नैतिक आचरण और पेशेवर गरिमा बेहद जरूरी
शिवहर - जिला विधिक सेवा प्राधिकार शिवहर के तत्वावधान में ए.डी.आर. भवन के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य बार काउंसिल ऑफ इंडिया के नियमों के तहत अधिवक्ताओं को उनके "पेशेवर आचरण और शिष्टाचार के मानक" (धारा 49(1)(c)) के प्रति जागरूक करना था। DLSA शिवहर के सचिव ललन कुमार द्वारा जारी की गई है।बैठक में जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवध किशोर सिंह, सचिव धर्मेंद्र कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ और कनिष्ठ अधिवक्तागण मौजूद रहे। बैठक में अधिवक्ताओं को कोर्ट की गरिमा बनाए रखने और न्याय प्रणाली का सम्मान करने पर बल दिया गया।मुवक्किलों के हितों की रक्षा करना और उनकी गोपनीयता बनाए रखना अनिवार्य बताया गया।साथी वकीलों के साथ सौहार्दपूर्ण और पेशेवर संबंध बनाए रखने की सलाह दी गई।
उक्त अवसर पर सचिव,विधिक सेवा प्राधिकार ललन कुमार ने कहा "न्याय की गरिमा को अक्षुण्ण रखने के लिए बार काउंसिल के इन नियमों का अक्षरशः पालन करना बेहद जरूरी है।" बैठक में उपस्थित सभी अधिवक्ताओं ने सहमति जताई कि नैतिक आचरण ही एक अधिवक्ता की असली पहचान है और सभी ने इस पहल की सराहना की।
रिपोर्टर - संजय गुप्ता


No Previous Comments found.