तरियानी थाना अध्यक्ष विनय कुमार तत्काल प्रभाव से निलंबित
शिवहर - पुलिस उपमहानिरीक्षक चंदन कुमार कुशवाहा ने तरियानी थाना अध्यक्ष का इंस्पेक्टर विनय कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने कल विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि डीआईजी चंदन कुमार कुशवाहा के द्वारा तरियानी थाना अध्यक्ष विनय कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र शिवहर बनाया गया है। जारी विज्ञप्ति के अनुसार माननीय न्यायालय के द्वारा एक मामले में तलाशी एवं जप्ती प्रक्रिया में प्रक्रियागत त्रुटि की ओर ध्यान आकृष्ट किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा के अनुशंसा पर डीआईजी के द्वारा निलंबन की कार्रवाई की गई है।
रिपोर्टर - संजय गुप्ता
No Previous Comments found.