शिवहर के एसपी शुभांक मिश्रा का तबादला, नए एसपी बने शैलेंद्र सिंह
शिवहर - तबादला,बिहार में बड़े पैमाने पर एसपी का तबादला, बदले गए शिवहर एसपी शुभांक मिश्रा,बनाए गए वैशाली एसपी, शिवहर के नए एसपी बने शैलेन्द्र सिंह। शिवहर के पुलिस कप्तान के रूप में IPS शुभांक मिश्रा ने पदभार संभाला था। हालांकि, कल जून 2026 में हुए एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत उनका तबादला वैशाली के नए पुलिस कप्तान के रूप में कर दिया गया है। शुभांक मिश्रा 2019 बैच के बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। वे उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। आईपीएस बनने से पहले उन्होंने बैंक और अमेजन जैसी दिग्गज कंपनी में भी काम किया था,इसलिए उन्हें एक युवा और 'टेक्नोक्रेट' अधिकारी माना जाता है। शिवहर में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने क्राइम कंट्रोल (अपराध नियंत्रण), रात्रि गश्त बढ़ाने और पुलिस-पब्लिक के बीच संबंधों को बेहतर बनाने को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाया है। शिवहर जिला के नए एसपी बिहार कैडर के 2021 बैच के आईपीएस अधिकारी शैलेंद्र सिंह, जिन्होंने 19 दिसंबर 2022 को आईपीएस सेवा में कार्यभार संभाला था, वर्तमान में गया जिले के शेरघाटी में एसडीपीओ (अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी) के पद पर तैनात हैं ।मूलतः उत्तर प्रदेश के आगरा के रहने वाले शैलेंद्र सिंह को यूपीएससी (UPSC) परीक्षा में लगातार चार बार असफलता मिली, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और पांचवें प्रयास में 654वीं रैंक हासिल कर अपने आईपीएस बनने के सपने को पूरा किया।उत्तर प्रदेश (मूल रूप से आगरा के निवासी) है ।उन्होंने बी.टेक की डिग्री हासिल की है। पुलिस सेवा में आने से पहले, उन्होंने आईएफएस (IFS) के रूप में भी कार्य किया और लगभग 4 साल तक सेवा दी। उन्हें अपने अधिकार क्षेत्र में एक स्वच्छ छवि और समर्पित पुलिस अधिकारी के रूप में जाना जाता है। वे अपने कार्यालय आने वाले पीड़ितों को उचित न्याय और मदद का भरोसा दिलाने के लिए जाने जाते हैं। वे गया जिले के संवेदनशील शेरघाटी इलाके में कानून व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में सक्रिय रहे हैं।
रिपोर्टर - संजय गुप्ता
No Previous Comments found.