भीम आर्मी, शिवहर द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया
शिवहर - भीम आर्मी जिलाध्यक्ष बागी कौशल कुमार प्रियदर्शी द्वारा बिहार के सभी जिलों में दलितों पर बढ़ते शोषण, अत्याचार, हत्या, बलात्कार, मोबलिंचिंग के खिलाफ प्रतिवाद मार्च एवम् नालंदा में चोरी के आरोप के बाद श्रवण पासवान एवं पिंटू पासवान की कथित पिटाई से हुई मृत्यु के मामले में आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर कल शाम कैंडल मार्च (न्याय मार्च) का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के बहुत सारे लोग कैंडल मार्च में उपस्थित रहे। मौके पर मौजूद श्रीकांत जाटव,दुर्गेश पासवान,नितिन अरुण,अमन राज,बैद्यनाथ पासवान एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
रिपोर्टर - संजय गुप्ता
No Previous Comments found.