जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किस्त दिलवाई
शिवहर - अपर समाहर्ता लोक शिकायत निवारण सह- जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी कृष्ण कुमार यादव ने एक परिवादी को प्रधानमंत्री आवास योजना के तीसरी किस्त दिलवा दी है। अपीलार्थी प्रियंका कुमारी पति- राजेश्वर साह ग्राम-परसौनी प्रखंड- पिपराही जिला-शिवहर द्वारा अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी,शिवहर द्वारा पारित अंतिम आदेश के आलोक में प्रथम अपील दायर किया था। परिवाद पत्र प्रधानमंत्री आवास योजना का तीसरी क़िस्त नहीं मिलने से संबंधित था। परिवाद को स्वीकृत करते हुए परिवाद की छायाप्रति प्रखंड विकास पदाधिकारी, पिपराही / अग्रणी जिला प्रबंधक, शिवहर / शाखा प्रबंधक ICICI बैंक, शिवहर को भेजते हुए प्रतिवेदन की मांग की गई थी। सुनवाई के समय उभय पक्ष उपस्थित रहे वहीं अग्रणी जिला प्रबंधक शिवहर ने प्रतिवेदित किया है कि परिवादी प्रियंका कुमारी का खाता अव्यस्क श्रेणी में था । अतः इनसे संपर्क कर उनके खाते को व्यस्क श्रेणी में परिवर्तित करने के लिए आवश्यक दस्तावेज शाखा में जमा करने को कहा गया था। परिवादी के खाता को व्यस्क श्रेणी में परिवर्तित करने के उपरांत मो० 40000/00 रुपये परिवादी के खाता में अंतरित कर दी गई है। जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी कृष्ण कुमार यादव के द्वारा उक्त प्रतिवेदन का अवलोकन किया गया तथा प्रतिवेदन से अपीलार्थी को अवगत कराया गया । अपीलार्थी द्वारा स्वीकार किया गया कि इनके खाते में राशि प्राप्त हो गया है। अब इन्हें कोई शिकायत नहीं है। अग्रणी जिला प्रबंधक, शिवहर के प्रतिवेदन के आलोक में वाद को स्वीकृत करते हुए वाद की कार्रवाई समाप्त की गई है।
रिपोर्टर - संजय गुप्ता
No Previous Comments found.