बैधनाथ झा रेफरल अस्पताल का रिकॉर्ड ही गायब

शिवहर - जिले के पिपराही प्रखंड के वैद्यनाथ झा रेफरल अस्पताल को लेकर एक चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है। विभागीय अभिलेखों के अनुसार,अस्पताल और उससे संबंधित मूल स्वीकृति एवं निर्माण के कागजात वर्तमान में जिला स्वास्थ्य विभाग के पास उपलब्ध नहीं हैं। दरअसल  शिवहर में जनहित के लिए लगातार संघर्ष करने वाले आरटीआई कार्यक्रम मुकुन्द प्रकाश मिश्र ने इस संबंध में सिविल सर्जन शिवहर से आईटीआई के तहत जानकारी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था जिसके बाद सिविल सर्जन कार्यालय द्वारा आरटीआई रिपोर्ट में कहा गया है कि जब अस्पताल की स्वीकृति एवं निर्माण की प्रक्रिया हुई थी,उस समय शिवहर अलग जिला था और स्वास्थ्य विभाग का संचालन सीतामढ़ी से होता था। 

इसी कारण संबंधित अभिलेख शिवहर में उपलब्ध नहीं हैं।

दस्तावेज़ों के अनुसार,शिवहर स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में सिविल सर्जन, सीतामढ़ी से जानकारी मांगी,लेकिन वहां से भी उत्तर मिला कि संबंधित निर्माण कार्य के कोई अभिलेख उपलब्ध नहीं हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग, बिहार (पटना) को भी पत्राचार किया गया,किंतु अब तक आवश्यक दस्तावेज प्राप्त नहीं हो सके हैं। हाल ही में 9 जुलाई 2026 को भी विभाग ने पुनः पत्र भेजकर अभिलेख उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि स्वास्थ्य विभाग में स्वीकृति मिलने के बाद भवन निर्माण का कार्य BMSICL द्वारा कराया जाता है। इस पूरे मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस अस्पताल कार्य प्रारंभ वर्षों पहले शुरू हुआ था लगभग कमर तक बुनियाद बाद भी था यदि उसके मूल स्वीकृति एवं निर्माण संबंधी अभिलेख ही विभाग के पास उपलब्ध नहीं हैं,तो रिकॉर्ड संधारण और प्रशासनिक पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न लगना स्वाभाविक है।

रिपोर्टर - संजय गुप्ता 
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.