पुलिस उपाधीक्षक साइबर ने इंजीनियरिंग कॉलेज में पोक्सो एक्ट पर दी जानकारी
शिवहर - पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह शिवहर के निर्देशानुसार गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज,छतौना में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस उपाधीक्षक (साइबर), शिवहर द्वारा कार्यक्रम के दौरान ऑपरेशन नया सवेरा 3,0 के तहत छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को बाल संरक्षण संबंधी कानूनों, बाल श्रम एवं बंधुआ मजदूरी की रोकथाम, पॉक्सो अधिनियम के प्रावधानों,साइबर अपराधों से बचाव, सुरक्षित इंटरनेट उपयोग तथा ऑनलाइन माध्यमों से होने वाले शोषण एवं अपराधों की रोकथाम के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही किसी भी प्रकार के बाल श्रम, बंधुआ मजदूरी, बाल शोषण, यौन अपराध अथवा साइबर अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा उपलब्ध हेल्पलाइन का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।
रिपोर्टर - संजय गुप्ता
No Previous Comments found.