परिसीमन के उपरांत ही पंचायत चुनाव होगा -पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश
शिवहर - जिला अतिथि भवन में पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने विभागीय विषय पर प्रेस वार्ता के दौरान शिवहर एक्सप्रेस के सवाल पर स्पष्ट किया है कि परिसीमन के उपरांत ही पंचायत चुनाव होगा। प्रेस वार्ता के दौरान राष्ट्रीय लोक मोर्चा के वरिष्ठ नेता ठाकुर धर्मेंद्र प्रसाद सिंह, जिला अध्यक्ष कल्याण पटेल सहित पूजा सिंह,हिमांशु पटेल,राम लोचन सिंह कुशवाहा,लोजपा जिला अध्यक्ष विजय पांडे, हम पार्टी के जिला अध्यक्ष मोहम्मद इब्राहिम,जदयू के जिला अध्यक्ष कमलेश पांडे सहित विभागीय पदाधिकारी सहित जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अहमर अब्दाली मौजूद रहे। मंत्री जी ने पंचायत स्तरीय प्रतिनिधियों के मानदेय का भुगतान न होने सहित कई मुद्दों पर बताया कि पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है।
पंचायती राज मंत्री ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि जिले में निर्माणाधीन पंचायत संघ सरकार भवन की संख्या 17 है तथा स्वीकृत स्थलों की संख्या 49, पूर्ण भवन की संख्या 15 है,11 पंचायत सरकार भवन में आरटीपीएस संचालित है तथा 7 पंचायत सरकार भवनों में आधार सेवा उपलब्ध है। मंत्री ने मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि शिवहर जिले में 7810 स्थापित किए गए हैं। मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना के बारे में जानकारी देते हुए मंत्री ने बताया कि पंचायत की संख्या 19 चिन्हित किए गए है। उन्होंने मोक्ष धाम पर जानकारी देते हुए कहा है कि 38 मोक्ष धाम चिन्हित किए गए हैं, प्राक्कलन तैयार कराया जा रहा है।
जिला परिषद के बारे में जानकारी देते हुए पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि शिवहर जिला अंतर्गत जिला परिषद की कुल 126.94 एक बार भूमि है। जिला परिषद के संसाधनों से 202526 में प्राप्त कुल आमदनी 16,13,654,00 है। जिला परिषद की 88 दुकानों है।
रिपोर्टर - संजय गुप्ता
No Previous Comments found.