डीएम द्वारा बेलवा पंचायत भवन में जनसुनवाई एवं SH-54 के मिसिंग लिंक का निरीक्षण
शिवहर - जिलाधिकारी प्रतिभा रानी द्वारा पंचायत भवन, बेलवा का निरीक्षण किया गया। इस दौरान शिवहर-बेलवा पथ (एस०एच०-54) के मीसिंग भाग तथा सिंगाही-बेलवा-नरकटिया-देवापुर पथ निर्माण के लिए लगाए गए कैम्प स्थल का भी विस्तार से जायजा लिया गया। ज़िला पदाधिकारी प्रतिभा रानी द्वारा निरीक्षण के क्रम में पंचायत भवन,बेलवा में एक जनसुनवाई कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में जिलाधिकारी द्वारा स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर परियोजना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि बेलवा मिसिंग लिंक के निर्माण हेतु भू-अर्जन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। संबंधित लोगों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज लगाकर भू-अर्जन कार्यालय में शीघ्र जमा करें।इस सड़क के महत्व को रेखांकित करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण रोड है,जो विशेष रूप से मोतिहारी जाने के लिए एक प्रमुख मार्ग के रूप में कार्य करेगा। जनता से सहयोग की अपील: उन्होंने सभी स्थानीय निवासियों से अपील की कि वे एक साथ मिलकर इस परियोजना में सहयोग करें, ताकि समय पर सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो सके और क्षेत्र के आवागमन में सुविधा हो। जिला प्रशासन शिवहर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
रिपोर्टर - संजय गुप्ता
No Previous Comments found.