जन सुराज पार्टी की बैठक में तिरहुत स्नातक निर्वाचन के लिए संजय झा को प्रत्याशी बनाने की मांग

शिवहर : जन सुराज पार्टी की बैठक पार्टी कार्यालय शिवहर में संपन्न हुई है। बैठक की अध्यक्षता जन सुराज पार्टी के जिला अध्यक्ष डॉ रामाधार साह ने की है। बैठक में तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी व जन सुराज नेता संजय झा भी मौजूद रहे।जन सुराज पार्टी के नेता संजय झा ने भी पार्टी संगठन को लेकर विचार विमर्श किया है।

बैठक में स्वतंत्रता दिवस मनाने को लेकर विमर्श किया गया। पार्टी कार्यालय में झंडोत्तोलन निर्धारित समय पर किया जाएगा। वहीं आगामी विधान परिषद चुनाव को लेकर जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी जो अभी घोषित नहीं है।पूर्व प्रत्याशी संजय झा को घोषित करने की मांग की गई।

बैठक में महामंत्री रामप्रवेश सिंह, ऋषिकेश सिंह, अजय सिंह , कुश द्विवेदी,रवि कुमार ,आजाद झा ,अवनीश कुमार, राकेश सिंह ,विनय कुमार सिंह ,पप्पू साह, लवली प्रसाद ,जयराम सिंह आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.