प्रोग्रेसिव पेंशनर संगठन की बैठक संपन्न सदस्यता अभियान को लेकर हुई चर्चा
शाजापुर - प्रोग्रेसिव पेंशनर संगठन ब्लॉक अकोदिया की बैठक संरक्षक बंशीधर पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें कई विषयों को लेकर चर्चा हुई एवं कई नवीन कार्य को लेकर सभी उपस्थित सदस्यों की स्वीकृति प्राप्त हुई बैठक की अध्यक्षता अकोदिया ब्लॉक अध्यक्ष केदार सिंह राजपूत कार्यकारी अध्यक्ष सुशील कुमार गेहलोत ने बताया कि संगठन का विस्तार करने हेतु नवीन सदस्यता अभियान प्रारंभ किया जाएगा एवं जो भी नवीन सदस्य संगठन से जुड़ेंगे उनका स्वागत समारोह आगामी 20 सितंबर को श्री श्रृंगारपूर बालाजी धाम रानी बडौद में आयोजित किया जाएगा साथ ही संस्था द्वारा प्रत्येक माह के अंत में संगठन के उन सदस्यों का स्वागत किया जाएगा जिनका जन्म दिवस आता है बैठक में और अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई बैठक में रमेश राजपूत राधेश्याम पटेल गजराज सिंह जायसवाल राजेंद्र परमार चंद्र सिंह सिकरवार प्रेम सिंह मंडलोई नंदलाल चौहान गोपाल प्रसाद व्यास बंशीधर शर्मा खुशी लाल राजपूत अजीज खां संगठन के अन्य सदस्य एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
रिपोर्टर - रमेश राजपूत
No Previous Comments found.