कब्रिस्तान के पास चल रहा था जुए का फड़, अकोदिया पुलिस ने दबिश देकर चार जुआरियों को दबोचा नकदी व ताश की गड्डी जब्त
शाजापुर : जिले में अवैध जुए के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अकोदिया पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी संजय सिंह राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कब्रिस्तान के पास दबिश देकर जुआ खेल रहे चार लोगों को रंगे हाथों पकड़ा। पुलिस ने मौके से ओमप्रकाश पिता गिरधर मालवीय निवासी जाटपुरा अकोदिया, राहुल पिता ओमप्रकाश योगी निवासी शुजालपुर रोड अकोदिया, मोसिम पिता मन्नू खां निवासी राठी कॉलोनी अकोदिया तथा अशोक पिता प्रेम सिंह कीर निवासी बटवाड़ी को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 2,300 रुपये नकद एवं 52 ताश के पत्तों की एक गड्डी बरामद की गई। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक सोनू जायसवाल, आरक्षक रवि पटेल, आरक्षक अरविंद वर्मा, आरक्षक देवराज वर्मा एवं चालक शिवपाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रिपोर्टर : रमेश राजपूत
No Previous Comments found.