अजब-गजब: घर खड़ी कार का ‘बिना हेलमेट’ चालान, शाहजहांपुर पुलिस की बड़ी चूक उजागर
शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश पुलिस का ‘स्मार्ट’ ई-चालान सिस्टम एक बार फिर सवालों के घेरे में है। इस बार मामला शाहजहांपुर का है, जहां एक चार पहिया कार का चालान “बिना हेलमेट” में काट दिया गया—जबकि गाड़ी उस समय घर के बाहर खड़ी थी।
क्या है मामला?
पीड़ित के अनुसार, उनके पिता के नाम दर्ज कार (UP27P2713) पिछले काफी समय से घर पर खड़ी है। अचानक मोबाइल पर चालान का मैसेज आने से परिवार हैरान रह गया। जब ऑनलाइन चालान (संख्या: UP295915260109165008) की जांच की गई, तो कई गंभीर गड़बड़ियां सामने आईं।
चौंकाने वाली बातें:
* रिकॉर्ड में वाहन “LMV (चार पहिया)” दर्ज
* चालान “बिना हेलमेट” (दोपहिया नियम) में काटा गया
* ₹1000 का जुर्माना लगाया गया
* फोटो में एक व्यक्ति नीली बाइक पर बिना हेलमेट दिख रहा है
यानी तस्वीर बाइक की और चालान कार के नंबर पर—वो भी बिना किसी जांच के।
बड़ी लापरवाही या सिस्टम की खामी?
इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली और ई-चालान सिस्टम की सटीकता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित का कहना है कि अब उन्हें बेवजह दफ्तरों के चक्
रिपोर्टर : रवि कुमार

No Previous Comments found.