राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का शुभारंभ

शाजापुर : जवाहरलाल नेहरू स्मृति शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शुजालपुर के वर्चुअल भवन में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्य ने विज्ञान के विभिन्न पहलुओं पर छात्रों को संबोधित किया। विज्ञान जीवन में उन्नति के अवसर प्रदान करता है विज्ञान से ही सभी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं विज्ञान सीखने खोजने  के साथ जीवन जीने की कला सिखाता है इस अवसर पर डॉ. प्रवीणा धारीवाल  ने भी विज्ञान दिवस पर छात्रों को बधाई दी।  विज्ञान के छात्र-छात्राओं ने प्रथम दिवस निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया डॉ सुनील कुमार मित्तल ने विज्ञान एवं ए आई के उपयोग पर छात्रों को संबोधित किया। डॉ मुकेश सिंह मेवाडा संयोजक के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है मध्य प्रदेश विज्ञान प्रौद्योगिकी परिषद भोपाल द्वारा प्रायोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न विधाओं का आयोजन किया जाएगा जिसमें साइंस रंगोली, पोस्टर, बैनर साइंस क्विज, वाद विवाद प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाना है इस अवसर पर डॉ. रवि राठौर,डॉ. तुषार यादव, पूनम राठौर, पंकज शर्मा,डॉ . सौरभ नेमा, प्रियांशु नेमा, पूजा सांखला, संगीता सोनी, उमेश पांडे, जयेश मालवीय, संस्कृति विश्वकर्मा, योगेंद्र रघुवंशी, किशोर विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।

रिपोर्टर : रमेश राजपूत

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.