भगवान श्री देवनारायण मंदिर पर जितेंद्र मेवाड़ा (IDEA) के द्वारा महाआरती एवं महाप्रसादी का आयोजन,
शाजापुर - फुलेन स्थित फुलेन में भगवान श्री देवनारायण मंदिर पर जितेंद्र मेवाड़ा (IDEA) के द्वारा भव्य महाआरती एवं महाप्रसादी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में अकोदिया नगर परिषद के पूर्व पार्षद एवं कांग्रेस कार्यकर्ता लोकेन्द्रसिंह राहुल मंडलोई ने शामिल होकर भगवान श्री देवनारायण की महाआरती की तथा महाप्रसादी ग्रहण की। उन्होंने भगवान श्री देवनारायण से क्षेत्र में सुख,शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर लक्ष्मीनारायण पटेल,भगवत सिंह मेवाड़ा,लखन सिंह मेवाड़ा,सुबाक सिंह मेवाड़ा,विक्रम मेवाड़ा, नरेंद्र मेवाड़ा,किरपाल सिंह मेवाड़ा,एलम मेवाड़ा,गोपाल सिंह मेवाड़ा,लालू गुरुजी,मनोहर मेवाड़ा, जितेंद्र मेवाड़ा,अशोक मेवाड़ा,ओमप्रकाश मेवाड़ा,बने सिंह मेवाड़ा,राजेंद्र मेवाड़ा,भोजराज मेवाड़ा,बंटी मंडलोई,देवकरण मेवाड़ा,मोहित मेवाड़ा, हेमन मेवाड़ा,अमन मेवाड़ा,कमल मेवाड़ा,संजय प्रजापति,अजब मेवाड़ा,बलराम मेवाड़ा,रायसिंह कप्तान,प्रहलाद सिंह मेवाड़ा, शिवनारायण मेवाड़ा,विकास मेवाड़ा,जगदीश मेवाड़ा,संतोष पंडाजी,अशोक राव,पवन मेवाड़ा,गुलाब मेवाड़ा,इंदर मेवाड़ा, विजेंद्र मेवाड़ा,महेंद्र मेवाड़ा,राहुल मेवाड़ा,आसू मेवाड़ा,जीवन सिंह मेवाड़ा,मुकेश मेवाड़ा (होटल) गोविंद मेवाड़ा,भूपेंद्र मेवाड़ा, किदार मेवाड़ा,फूलसिंह मेवाड़ा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीणजन मौजूद रहे। कार्यक्रम का वातावरण भक्तिमय रहा तथा महाआरती के पश्चात सभी श्रद्धालुओं ने महाप्रसादी ग्रहण की। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह एवं आस्था का माहौल देखने को मिला।
रिपोर्टर - रमेश राजपूत
No Previous Comments found.