नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के तहत कानूनी अधिकार व साइबर सुरक्षा पर व्याख्यान आयोजित
शाजापुर : नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा (10 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026) के अंतर्गत गुरुवार को जवाहरलाल नेहरू स्मृति शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, शुजालपुर के अटल भवन में कानूनी अधिकार, साइबर सुरक्षा एवं कार्यस्थल पर लैंगिक समानता विषयों पर व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा आधुनिक डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा के प्रति सजग बनाना रहा।
मुख्य अतिथि डॉ. जयश्री गुप्ता (सहायक प्राध्यापक, विधि) ने अपने व्याख्यान में महिलाओं के कानूनी अधिकारों, कार्यस्थल पर लैंगिक समानता और साइबर अपराधों से बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से विषय को सरल एवं प्रभावी ढंग से समझाते हुए छात्राओं को जागरूक और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में डॉ. सीमा राजपूत, डॉ. पूजा सांखला, संगीता सोनी, इंदु व्यास एवं प्रीतम परमार की विशेष उपस्थिति रही। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्राएं एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवक मौजूद रहे।
अंत में अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
रिपोर्टर : रमेश राजपूत

No Previous Comments found.