मां राज राजेश्वरी से सुख समृद्धि की कामना
शाजापुर : खाटूश्याम सेना ट्रस्ट के जिलाध्यक्ष, प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन के संगठन मंत्री, समाजसेवी डॉ सुशील कुमार गेहलोत ने मां राज राजेश्वरी देवी शाजापुर के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। डॉ गेहलोत ने चुनरी पुष्प माला और नारियल प्रसाद चढ़ाकर विधि विधान से माताजी की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। समस्त कर्मचारियों और पेंशनर्स को आठवें वेतन आयोग का लाभ मिलें। केन्द्र के समान समस्त सुविधाएं प्राप्त हों। अध्यापक संवर्ग तथा समस्त कर्मचारियों को पुरानी पेंशन मिलें और किसानों को फसलों के उचित मूल्य और मजदूरों को रोजगार मिलें। अच्छी बारिश हो, और चारों ओर हरियाली हों। समस्त समाज के लोग प्रगति करें। अशिक्षा का अंधेरा समाप्त हो। बेरोज़गारी और महंगाई पर अंकुश लगें इस प्रकार की प्रार्थना माताजी से की। जय माता दी।
रिपोर्टर : रमेश राजपूत

No Previous Comments found.