नाली पर हो रहे निर्माण को जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने रुकवाया, दी सख्त चेतावनी

शाजापुर - ग्राम रानी बडौद के खासपूरा मार्ग स्थित बागवाले हनुमान मंदिर के पास एक व्यक्ति द्वारा सड़क किनारे नाली पर मकान निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार,सुरज सिंह बागरी द्वारा नाली के ऊपर निर्माण कार्य किया जा रहा था, जिसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई। ग्रामीणों एवं सरपंच द्वारा पहले भी संबंधित व्यक्ति को समझाइश दी गई थी, लेकिन निर्माण कार्य नहीं रोका गया। इसके बाद आज सरपंच विक्रम राठौर, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष गोविंद मंडलोई सहित ग्रामीण मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य को रुकवाया। इस दौरान स्पष्ट चेतावनी दी गई कि यदि नाली पर ही मकान निर्माण करने का प्रयास किया गया, तो वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में निर्माणाधीन मकान को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि नाली पर निर्माण से जल निकासी व्यवस्था प्रभावित होगी, जिससे भविष्य में समस्या खड़ी हो सकती है। प्रशासन से भी इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की जा रही है।

रिपोर्टर - रमेश राजपूत

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.