बिनाया अमस्याखेड़ी मार्ग निर्माण का भूमिपूजन, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर

शाजापुर :  जिले के कालापीपल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बिनाया में आज एक महत्वपूर्ण विकास कार्य की शुरुआत हुई। क्षेत्रीय विधायक घनश्याम चंद्रवंशी द्वारा ₹3 करोड़ 96 लाख की लागत से बनने वाले बिनाया से अमस्याखेड़ी मार्ग (लंबाई 4.10 किमी) का विधिवत भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही। सभी ने मिलकर विधि-विधान से भूमि पूजन कर क्षेत्र के समग्र विकास और जनसुविधाओं को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि यह सड़क निर्माण कार्य क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इससे बिनाया से अमस्याखेड़ी के बीच आवागमन सुगम होगा और ग्रामीणों को बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा। साथ ही, व्यापार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी आसान होगी। ग्रामीणों ने इस विकास कार्य के लिए खुशी जताते हुए विधायक का आभार व्यक्त किया। क्षेत्रवासियों का कहना है कि इस सड़क के निर्माण से उनके दैनिक जीवन में सुविधा बढ़ेगी और क्षेत्र में प्रगति के नए रास्ते खुलेंगे। इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए समस्त क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ।

रिपोर्टर : रमेश राजपूत

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.