₹5.39 करोड़ की लागत से कोठड़ी-मादलाखेड़ी मार्ग का भूमि पूजन सम्पन्न
शाजापुर : “संकल्प हमारा — विकास की राह पर निरंतर अग्रसर रहना” के उद्देश्य के साथ क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण विकास कार्य की शुरुआत की गई। ग्राम कोठड़ी में ₹5 करोड़ 39 लाख की लागत से बनने वाले कोठड़ी से मादलाखेड़ी मार्ग (लंबाई 4.35 किमी) का भूमि पूजन विधायक घनश्याम चंद्रवंशी द्वारा विधि-विधान के साथ सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि यह सड़क निर्माण कार्य क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए आवागमन को सुगम बनाएगा, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य एवं व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, यह मार्ग क्षेत्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे लंबे समय से चली आ रही मांग की पूर्ति बताया।
रिपोर्टर : रमेश राजपूत


No Previous Comments found.