रानी बडौद में सेवानिवृत्त फौजी दीवान सिंह मेवाड़ के नेतृत्व में फौजी भाइयों का हुआ अभिनंदन

शाजापुर - जिले के ग्राम रानी बडौद में अंश फ्यूल्स पर एक गरिमामयी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन अंश फ्यूल्स के संचालक एवं हाल ही में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए दीवान सिंह मेवाड़ (फौजी) द्वारा अपने सेवानिवृत्ति उपलक्ष्य में रखा गया।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम के कई पूर्व सैनिकों एवं सम्मानित नागरिकों का फूल-मालाओं एवं शाल-श्रीफल के साथ भव्य स्वागत किया गया। सम्मानित होने वालों में सेवानिवृत्त फौजी धीरज सिंह मेवाड़, अनिल सिंह मेवाड़, मुकेश सिंह राजपूत, धर्मेंद्र सिंह मेवाड़, कपिल विश्वकर्मा, संदीप सिंह मेवाड़, शिक्षक राय सिंह आचार्य एवं मुनीम कमलेश जी शामिल रहे। गौरतलब है कि दीवान सिंह मेवाड़ ने भारतीय सेना में अपनी सेवाएं देने के बाद 2 मई को सेवानिवृत्ति प्राप्त की है। उनके सम्मान में अकोदिया से रानी बडौद तक एक विशाल चल समारोह तिरंगा यात्रा के रूप में निकाला गया था,जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए। पूरे क्षेत्र में जगह-जगह उनका स्वागत कर सम्मान समारोह आयोजित किए गए। इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय ने देश सेवा करने वाले वीर सैनिकों के प्रति आभार व्यक्त किया और उनके योगदान को सराहा। कार्यक्रम का माहौल देशभक्ति और सम्मान की भावना से ओतप्रोत रहा।

रिपोर्टर - रमेश राजपूत

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.