भोपाल में खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह

शाजापुर - भोपाल स्थित मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड कार्यालय में आयोजित नवनियुक्त अध्यक्ष पंकज जोशी एवं उपाध्यक्ष राकेश जादौन के पदभार ग्रहण समारोह में कालापीपल विधायक घनश्याम चंद्रवंशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, कालापीपल विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने कहा कि मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने, कुटीर एवं लघु उद्योगों को बढ़ावा देने तथा युवाओं एवं महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अध्यक्ष पंकज जोशी एवं उपाध्यक्ष राकेश जादौन के कुशल नेतृत्व में खादी, ग्रामोद्योग एवं स्वावलंबन के क्षेत्र में प्रदेश नई उपलब्धियां हासिल करेगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के संकल्प को लेकर निरंतर कार्य कर रही है और खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड इस दिशा में अहम कड़ी साबित होगा। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने नवदायित्व प्राप्त पदाधिकारियों का स्वागत कर सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

रिपोर्टर - रमेश राजपूत

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.