शैक्षणिक संस्थानों के 500 मीटर दायरे में तंबाकू बिक्री पर प्रशासन की कार्रवाई 8 दुकानों से गुटखा, पान मसाला, सिगरेट व तंबाकू उत्पाद जब्त, पंचनामा तैयार

शाजापुर : कलेक्टर ऋजु बाफना के निर्देश पर अकोदिया में शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। रेलवे स्टेशन चौराहा स्थित शासकीय कन्या शाला क्षेत्र में नायब तहसीलदार के.एल. चौहान एवं थाना प्रभारी संजय सिंह राजपूत के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए 8 दुकानों से गुटखा, पान मसाला, सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद जब्त किए गए तथा पंचनामा तैयार किया गया। अभियान के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस टीम ने शैक्षणिक संस्थानों के 500 मीटर दायरे में संचालित दुकानों की जांच की। नायब तहसीलदार के.एल. चौहान ने बताया कि जिले के सभी स्कूल एवं कॉलेजों के आसपास यदि कोई दुकानदार तंबाकू उत्पाद बेचते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को नशे की लत से दूर रखने और शैक्षणिक वातावरण को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी संजय सिंह राजपूत, एएसआई मदन सिंह गुर्जर, प्रधान आरक्षक विपिन सिंह तौमर एवं पटवारी देवी सिंह मेवाड़ सहित प्रशासनिक एवं पुलिस अमला मौजूद रहा।

 

रिपोर्टर : रमेश राजपूत

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.