जे एन एस एस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शुजालपुर के एनसीसी विभाग के कैडेटस का आर्मी अग्निवीर में हुआ चयन
शाजापुर : 04 मप्र बटालियन एनसीसी भोपाल की महाविद्यालय इकाई के एनसीसी कैडेट्स पंकज सूर्यवंशी ,राज पाटीदार,हरिओम कटारिया, देवेंद्र धनगर, रौनक बंजारा का आर्मी अग्निवीर में चयन हुआ यह महाविद्यालय के लिए अत्यंत गर्व और प्रसन्नता का विषय है। महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ प्रवीणा धारीवाल ने कैडेट की मेहनत, अनुशासन, समर्पण और निरंतर प्रयासों की सराहना की एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दी। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ रवि राठौर ने बताया कि सभी चयनित कैडेट्स ने महाविद्यालय के साथ साथ एनसीसी बटालियन और अपने परिवार का भी नाम रोशन किया है। साथ ही यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत रहेगी।
रिपोर्टर : रमेश राजपूत

No Previous Comments found.