मुख्यमंत्री के प्रस्तावित शुजालपुर भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मंत्री श्री परमार ने लिया जायजा

शाजापुर : प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगामी 31 मई 2026 को प्रस्तावित शुजालपुर भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का आज प्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इंदरसिंह परमार ने निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना एवं पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत भी साथ में थे। 

मंत्री श्री परमार ने कार्यक्रम स्थल मॉ शारदा सांदीपनि विद्यालय एवं शासकीय जेएनएस महाविद्यालय शुजालपुर पहुंचकर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने रोड शो, लोकार्पण, भूमिपूजन, प्रदर्शनी एवं अन्य कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

कलेक्टर ने तैयारियों की विस्तृत समीक्षा कर दिए निर्देश 
कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना एवं पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने अधिकरियों की बैठक लेकर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, यातायात, पेयजल, विद्युत एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं को समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। 
इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजकुमार हलदर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारीगण उपस्थित थे।

रिपोर्टर : रमेश राजपूत

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.