शुजालपुर में विकास के स्वर्णिम युग के नए अध्याय की शुरुआत

शाजापुर : शुजालपुर में विकास के स्वर्णिम युग के नए अध्याय की शुरुआत होने जा रही है। 31 मई को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कर-कमलों से शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न ऐतिहासिक विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे एवं कार्यक्रम को लेकर शुजालपुर विधायक एवं उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने नगर में पैदल भ्रमण कर आमजन से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने तथा मुख्यमंत्री के भव्य स्वागत की अपील की।
इस दौरान मंत्री परमार ने नागरिकों से कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश एवं शुजालपुर क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है। आगामी कार्यक्रम क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।
पैदल जनसंपर्क अभियान के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिंह सिसोदिया सहित जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
नगरवासियों में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर उत्साह का माहौल है और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। 31 मई को होने वाले इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।

रिपोर्टर : रमेश राजपूत

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.