मुख्यमंत्री डॉ.यादव हेलीपेड से जन प्रतिनिधियों के साथ बस से रवाना हुए
शाजापुर - मुख्यमंत्री डॉ.यादव के शुजालपुर हेलीपैड आगमन पर प्रदेश के उच्च शिक्षा,तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री इन्दर सिंह परमार,सांसद महेन्द्र सोलंकी,कालापीपल विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनकी अगवानी की।इस दौरान संभागायुक्त आशीष सिंह,एडीजी राकेश गुप्ता,डीआईजी नवनीत भसीन, जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिंह सिसोदिया,डॉ प्रभुलाल जाटव,जिला अध्यक्ष डॉ रवि पांडे,नगर पालिका शुजालपुर अध्यक्ष श्रीमती बबिता परमार,अशोक नायक,देवेन्द्र तिवारी,कृपाल मेवाड़,कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना,पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ यादव,हेलीपेड से जन प्रतिनिधियों के साथ बस से पहुँचे कार्यक्रम स्थल मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील के अनुसार ईंधन की बचत करते हुए, हेलिपैड से मुख्य कार्यक्रम स्थल तक बस में सफर किया। इस दौरान उनके साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी बस में सवारी की और कारकेट में अनावश्यक रूप से अन्य किसी भी वाहन को शामिल नहीं किया गया।
रिपोर्टर - रमेश राजपूत
No Previous Comments found.