39 वर्ष 5 माह की सेवाओं के बाद प्राचार्य राजेंद्र यादव का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह

शाजापुर : शासकीय हाई स्कूल मगरोला में मंगलवार को प्राचार्य राजेंद्र यादव के सेवा निवृत्त होने पर भावभीना सम्मान एवं विदाई समारोह आयोजित किया गया। राजेंद्र यादव ने शिक्षा विभाग में 39 वर्ष 5 माह की गौरवपूर्ण सेवा पूर्ण करने के बाद सेवानिवृत्ति प्राप्त की। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ हुआ। समारोह में उपस्थित अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त प्राचार्य राजेंद्र यादव ने की। मुख्य अतिथि के रूप में विकासखंड शिक्षा अधिकारी हर्षवर्धन चतुर्वेदी उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में एन.डी. गुप्ता, प्रमोद खापरे, दिनेश भारद्वाज, उसमा सुल्ताना, राधेश्याम वर्मा, लखन सिंह मेवाड़ा एवं श्रीमती विजया यादव मंचासीन रहे।

अतिथियों ने अपने उद्बोधनों में राजेंद्र यादव की कार्यशैली, कर्तव्यनिष्ठा एवं सरल व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनकी सेवाओं की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि यादव ने अपने लंबे शैक्षणिक जीवन में विद्यार्थियों एवं समाज के हित में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा अभिनंदन पत्र, शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया गया। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं में दिनेश शाक्य, भारती जोशी, दुर्गाशंकर जोशी, रेखा शाक्य, उमराव सिंह भिलाला, अरविंद पटेल एवं रीना वर्मा सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने उनका स्वागत एवं सम्मान किया।
समारोह में राजेंद्र यादव के परिवारजन, बेटी-दामाद, बेटा-बहू भी उपस्थित रहे। उनके दामाद ने अपने संबोधन में उन्हें पिता तुल्य बताते हुए उनके व्यक्तित्व एवं मार्गदर्शन की प्रशंसा की।
कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं एवं विद्यालयों से देवेंद्र परमार, विक्रम सिंह कुशवाह, मनोहर सिंह यादव, नरेंद्र राजपूत, गिरीश नाथ (जनशिक्षक), रितेश यादव, जितेंद्र यादव, जगदीश पंथी (भोपाल), बृजमोहन भसनेरिया, बद्री प्रसाद बारोड़, राजेश श्रीवास्तव, रईस अंसारी, कपिल जैन, नरेंद्र जैन, शिवम नेमा, दीपक नेमा, राजेंद्र राठौड़ सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। लिपिक वर्ग से हिमांशु जोशी, मकवाना जी, डोर श्याम राणा सहित विद्यालय के विद्यार्थी एवं ग्रामीणजन भी समारोह में शामिल हुए। ग्राम मायापुर के सरपंच दिलीप मालवीय की उपस्थिति भी विशेष रही।
कार्यक्रम में अभिनंदन पत्र का वाचन भारती जोशी ने किया, स्वागत भाषण दिनेश शाक्य ने दिया तथा आभार प्रदर्शन दुर्गाशंकर जोशी ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन उमराव सिंह भिलाला ने किया।
समारोह के अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। वहीं सेवानिवृत्त प्राचार्य राजेंद्र यादव ने विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को स्मृति स्वरूप उपहार भेंट कर अपने स्नेह और आत्मीयता का परिचय दिया।

 रिपोर्टर : रमेश राजपूत

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.