हरा-भरा कालापीपल अभियान के तहत रानी बडौद एवं हडलायकलां में हुआ वृक्षारोपण

शाजापुर : पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत कालापीपल क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने सहभागिता कर लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संदेश दिया।

ग्राम पंचायत रानी बड़ौद में आयोजित कार्यक्रम में विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने कहा कि एक पौधा केवल वृक्ष नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने सभी नागरिकों से पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया, ताकि कालापीपल को हरियाली की नई पहचान मिल सके।
इस अवसर पर ब्लॉक ऑफिसर हर्षवर्धन चतुर्वेदी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष गोविंद मंडलोई, सरपंच विक्रम राठौर, प्रभारी प्राचार्य ओमप्रकाश गोयल, शिक्षक गगन प्रजापति, अनार सिंह परमार, रोजगार सहायक सतीश मालवीय सहित छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
वहीं ग्राम पंचायत हड़लाय कलां में भी “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रकृति का ऋण चुकाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए।
कार्यक्रम में सरपंच शैलेंद्र सिंह परमार, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोलू धनगर, मनोज परमार सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राम मनावत ने किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और कालापीपल क्षेत्र को हरा-भरा एवं पर्यावरण समृद्ध बनाने का संकल्प लिया।

रिपोर्टर : रमेश राजपूत

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.