स्वर्गीय गहलोत की स्मृति में होगा निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन

शाजापुर : स्वर्गीय गहलोत की स्मृति में होगा निशुल्क नेत्र शिविर अकोदिया शुजालपुर सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय संत हिरदाराम नगर सेवा सदन नेत्र जांच केंद्र शुजालपुर मंडी के सहयोग से समाजसेवी श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट शाजापुर जिला अध्यक्ष सुशील कुमार गेहलोत के पूज्य पिताजी स्वर्गीय देवेंद्र कुमार गेहलोत की स्मृति में निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन 30 जुलाई 2026 गुरुवार को सेवा सदन नेत्र जांच केंद्र सरकारी अस्पताल के सामने शुजालपुर मंडी में आयोजित होगा सेवा सदन केंद्र प्रभारी खुशीराम आचार्य ने बताया कि समाज सेवी डॉक्टर सुशील कुमार गेहलोत द्वारा प्रतिवर्ष उनके पूज्य पिताजी के स्मृति में निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जाता है शिविर में आंखों की जांच के पश्चात मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित मरीज को बस द्वारा संत हिरदाराम नगर ले जाया जाएगा ।

रिपोर्टर : रमेश राजपूत

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.