मेडिकल स्टोर्स से अवील दवा के क्रय एवं विक्रय की जांच

शाजापुर : कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना के आदेशानुसार एवं उपसंचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन एवं एसडीएम शुजालपुर के निर्देशन में आज अवील वायल/इंजेक्शन के विक्रय की निगरानी के संबंध में शुजालपुर स्थित सरस्वती मेडिकल स्टोर फ्रीगंज, एम बी मेडिकल स्टोर फ्रीगंज, आदर्श मेडिकल स्टोर शुजालपुर मंडी, श्री कृष्णा मेडिकल एजेंसी शुजालपुर मंडी, चंदेल मेडिकल स्टोर शुजालपुर सिटी, आरसीआर मेडिकल स्टोर शुजालपुर सिटी एवं डॉ. ताहिर क्लीनिक की जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान मेडिकल स्टोर्स से अवील दवा के क्रय एवं विक्रय की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान  सरस्वती मेडिकल स्टोर एवं एम बी मेडिकल स्टोर फ्रीगंज से दवाईयां के क्रय एवं विक्रय बिल की जानकारी मांगी। रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट के बिना दवाईयों का विक्रय किया गया, जिसका प्रकरण दर्ज किया गया।

प्रकरण में औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 एवं 1945 के अंतर्गत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। चंदेल मेडिकल स्टोर्स शुजालपुर सिटी से दवा kofcall-Dx cough syrup का नमूना जांच के लिए लिया गया। जिसे औषधि परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा जाएगा। सभी मेडिकल स्टोर्स को शेड्यूल h1 दवा एवं schedule h की दवा डॉ. के प्रेस्क्रिप्शन पर ही बेचने के लिए निर्देशित किया गया।

निरीक्षण दल में नायब तहसीलदार घनश्याम लोहार, औषधि निरीक्षक प्रदीप अहिरवार, थाना प्रभारी शुजालपुर सिटी प्रवीण कुमार पाठक एवं थाना प्रभारी शुजालपुर मंडी शिव कुमार यादव अन्य पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार कार्यवाही आगे भी जारी रहेगा ।

रिपोर्टर : रमेश राजपूत

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.