आंचलिक पत्रकार संघ की बैठक संपन्न, शुभम चिढार बने अकोदिया ब्लॉक अध्यक्ष

शाजापुर : आंचलिक पत्रकार संघ की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को देवश्री रेस्टोरेंट, अकोदिया में जिला अध्यक्ष रमेश राजपूत के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा करते हुए अकोदिया ब्लॉक इकाई का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में दैनिक भास्कर के संवाददाता शुभम चिढार को सर्वसम्मति से आंचलिक पत्रकार संघ का अकोदिया ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। नियुक्ति की घोषणा होते ही उपस्थित पत्रकारों एवं पदाधिकारियों ने पुष्पमालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला वरिष्ठ पत्रकार सुनील वर्मा ने कहा कि संगठन का उद्देश्य सक्रिय एवं निष्पक्ष पत्रकारों को एक मंच पर लाकर पत्रकार हितों की रक्षा करना तथा पत्रकारिता की गरिमा को मजबूत करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि शुभम चिढार के नेतृत्व में अकोदिया ब्लॉक इकाई संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगी।

 इसी के साथ जिला अध्यक्ष रमेश राजपूत ने कहा कि हमारे संगठन में शामिल होने के लिए निरन्तर लोगों के फोन काल्स आ रहे हैं, लेकिन हम उन लोगों को सदस्य बनाएंगे जो वर्तमान में पत्रकारिता कर रहे हैं, उनको उनका अधिकार दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे और स्थानीय समस्याओं को भी प्रशासन के समक्ष उठाएंगे ।
बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह राजपूत, वरिष्ठ पत्रकार सुनील वर्मा, कमल प्रजापति, जिला महासचिव दीपक अग्रवाल, आयुष चांडक, प्रकाश केवट सहित अन्य पत्रकार उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष शुभम चिढार का स्वागत करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
बैठक के समापन पर सभी सदस्यों ने संगठन की मजबूती एवं पत्रकारों के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। इसके पश्चात सभी ने स्नेह भोज का आनंद लिया।

रिपोर्टर : रमेश राजपूत

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.