सेवा सदन नेत्र जांच शिविर में 117 मरीजों की जांच, 70 का ऑपरेशन के लिए चयन

शाजापुर : "अंधत्व एक अभिशाप है, दृष्टि है तो सृष्टि है" की भावना को साकार करने के उद्देश्य से सेवा सदन नेत्र जांच केंद्र द्वारा निरंतर निःशुल्क नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आयोजित शिविर में शुक्रवार को 117 मरीजों की आंखों की जांच की गई। शिविर में डॉ. जसवंत यादव, डॉ. नेहा सोनी एवं शुभम मीणा ने मरीजों का परीक्षण किया। जांच के दौरान 70 मरीजों का निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चयन किया गया, जबकि 15 मरीजों को चश्मे के नंबर दिए गए। वहीं 25 मरीजों की आंखें सामान्य पाई गईं। ऑपरेशन के लिए चयनित सभी मरीजों को सेवा सदन की बस से अस्पताल भेजा गया, जहां उनके ऑपरेशन, दवाइयों, आवास एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की निःशुल्क व्यवस्था की जाएगी। शिविर संयोजक डॉ. सुशील कुमार गहलोत ने अपने स्वर्गीय पिता देवेंद्र कुमार गहलोत की स्मृति में मरीजों के लिए भोजन के पैकेट, शुद्ध पेयजल की बोतल तथा चाय-नाश्ते की व्यवस्था कराई। शिविर के सफल संचालन में सेवा सदन जिला प्रभारी खुशीराम आचार्य, हरिनारायण परमार, गंगाधर शर्मा, सतीश चौधरी एवं रमेश परमार का विशेष सहयोग रहा। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जरूरतमंद मरीजों ने लाभ उठाया।

रिपोर्टर : रमेश राजपूत

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.