दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर शुजालपुर में जश्न, आतिशबाजी कर बांटी मिठाई
शाजापुर : दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की 6,016 मतों से शानदार जीत पर शुजालपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक जश्न मनाया। शहर कांग्रेस के नेतृत्व में मंडी टेम्पो चौराहा एवं काली माता मंदिर परिसर में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की, एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और कांग्रेस की जीत का उत्सव मनाया।
इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि दतिया उपचुनाव का परिणाम जनता का लोकतांत्रिक निर्णय है, जो कांग्रेस की नीतियों और जनहित के मुद्दों पर विश्वास को दर्शाता है। कार्यकर्ताओं ने जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए कांग्रेस नेतृत्व एवं विजयी प्रत्याशी को बधाई दी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रामवीर सिंह सिकरवार, गजेन्द्र सिसोदिया, सागर परमार, अचल सिंह मेवाड़ा, अशोक परमार, जयंत सिकरवार, बल्ला सोनी, अशोक अग्रवाल, महेन्द्र नाहर, राजू दरबार, रईस पठान, हसन रज़ा कुरैशी, चिराग परमार, विष्णु शर्मा, गौरव परमार, विक्रम सिंह, अरविंद सिंह देवड़ा, मनोहर जाटव, भोजराज परमार, बसंत गुप्ता, मुनीम खान, जसमत परमार, अनिल अग्रवाल, संजय बरेठा, अकरम खान, अनिल सिसोदिया, पीयूष शर्मा, शुभम शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : रमेश राजपूत
No Previous Comments found.