ग्राम पंचायत ने अंत्येष्टि सहायता राशि प्रदान कर परिवारों को दी आर्थिक मदद
शाजापुर : ग्राम पंचायत अवंतिपुर बड़ोदिया द्वारा स्वर्गीय भेरूलाल जी मेवाड़ा एवं राहुल जावरिया (सोनू दिसावरी) के निधन पर उनके परिवारों को अंत्येष्टि सहायता राशि प्रदान की गई।
ग्राम पंचायत की ओर से दोनों परिवारों को ₹5,000-₹5,000 की अंत्येष्टि सहायता राशि प्रदान की गई। यह राशि सरपंच प्रतिनिधि अभिषेक पटेल द्वारा संबंधित परिवारों को सौंपी गई।
इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों ने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति एवं परिवारजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।
रिपोर्टर : रमेश राजपूत
No Previous Comments found.