सेवा संकल्प अभियान के तहत जेएनएस महाविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन
शाजापुर - सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष विभाग मंत्री इंदर सिंह परमार ने जेएनएस महाविद्यालय, शुजालपुर में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंत्री श्री परमार ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया तथा रक्तदान जैसे पुनीत कार्य में सहभागिता करने वाले सभी रक्तदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। मंत्री श्री परमार ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का पुनीत कार्य है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने युवाओं एवं आमजन से भी रक्तदान के प्रति जागरूक होकर इस सेवा कार्य में सहभागी बनने का आह्वान किया।
शिविर के दौरान रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया। आयोजन के माध्यम से समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।
रिपोर्टर - रमेश राजपूत
No Previous Comments found.