अनंत चतुर्दशी व्रत उद्यापन पर महिलाओं ने इलाई माता मंदिर में किया विधि-विधान से पूजन-अर्चन
शाजापुर - रानी बड़ौद में अनंत चतुर्दशी के अवसर पर करीब दो दर्जन परिवारों द्वारा अनंत चतुर्दशी व्रत उद्यापन कार्यक्रम श्रद्धा और धार्मिक वातावरण के बीच आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम स्थित इलाई माता मंदिर में किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने विधि-विधान एवं धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूजन-अर्चन कर अनंत भगवान की आराधना की तथा व्रत का उद्यापन किया। मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और आस्था का वातावरण बना रहा।
रिपोर्टर - रमेश राजपूत

No Previous Comments found.