पोलायकलां में सट्टा खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार, ₹12,870 नगद जब्त
शाजापुर : शाजापुर जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पोलायकलां चौकी पुलिस ने सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सट्टा उपकरण और ₹12,870 की नगद राशि जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र तारणेकर एवं बेरछा एसडीओपी नागेंद्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत पोलायकलां चौकी पुलिस ने सट्टा गतिविधियों में संलिप्त तीन लोगों को पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरविंद पिता सुंदरलाल, घनश्याम पिता शंकरलाल और जगदीश पिता रामसिंह, तीनों निवासी पोलायकलां के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 292/2026 दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।
चौकी प्रभारी की टीम ने की कार्रवाईइस कार्रवाई में पोलायकलां चौकी प्रभारी रमेश चंद्र यादव एवं उनकी टीम की भूमिका रही। पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्टर : रमेश राजपूत

No Previous Comments found.