हाइवे पर सड़क हादसे में बच्ची घायल, ड्यूटी से नदारद मिले पुलिसकर्मी

शाहजहांपुर - मदनापुर थाना क्षेत्र के बरखेड़ा जयपाल चौराहे पर सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बच्ची को उपचार के लिए मदनापुर के सरकारी अस्पताल भेजा।
बताया गया कि कटरा-जलालाबाद स्टेट हाईवे स्थित बरखेड़ा जयपाल चौराहे पर शिव भक्तों के लिए भोजन पंडाल लगा हुआ है। इसके चलते यहां काफी भीड़ रहती है। चौराहे के पास बैंक ऑफ बड़ौदा होने के कारण ग्राहकों का भी आवागमन बना रहता है। यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए यहां पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती है, लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिसकर्मी अक्सर ड्यूटी से नदारद रहते हैं।

सोमवार को फिरोजपुर शिव धाम से जिला अभिषेक कर लौट रहे लोगों के बीच बरखेड़ा जयपाल चौराहे पर भीड़ के कारण आवागमन प्रभावित था। इसी दौरान बाइक संख्या UP 27-Y0445 की टक्कर से निशा पुत्री नारवीर, निवासी मिर्गापुर थाना तिलहर घायल हो गई। हादसे में बच्ची के पैर में गंभीर चोट आई, जिसके बाद उसे इलाज के लिए मदनापुर सरकारी अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों ने चौराहे पर लगातार बढ़ती भीड़ और यातायात को देखते हुए पुलिसकर्मियों की नियमित ड्यूटी सुनिश्चित कराने तथा सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाने की मांग की है।

रिपोर्टर - महेश 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.