शाहजहांपुर में आवारा सांड का कहर, घर के बाहर बैठे अधेड़ की जान ली

शाहजहांपुर - मदनापुर क्षेत्र के गांव रतनपुर में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर के बाहर दरवाजे पर बैठे 55 वर्षीय व्यक्ति को आवारा सांड ने हमला कर मार डाला। जानकारी के अनुसार गांव रतनपुर निवासी राकेश मिश्रा अपने घर के सामने बैठे हुए थे। तभी गली से एक छुट्टा आवारा सांड आ गया। राकेश ने उसे भगाने की कोशिश की, इसी दौरान सांड ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें जमीन पर पटक कर कई बार मारा। शोर सुनकर परिवार के लोग लाठी-डंडा लेकर बाहर दौड़े और सांड को भगाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक राकेश की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि 55 वर्षीय राकेश मिश्रा अविवाहित थे और अपने छोटे भाई मुकेश मिश्रा के साथ ही रहते थे। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने बताया कि उन्होंने इस मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी है और वह कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं।

रिपोर्टर - महेश द्विवेदी

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.