शामली में दुकान पर कब्जे का मामला: ताला तोड़कर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

शामली : जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शामली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
थाना कोतवाली शामली क्षेत्र के मोहल्ला तैमूरशाह में दुकान का ताला तोड़कर कब्जा करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
 क्या है पूरा मामला?
वादी इरफान पुत्र हाजी यूसुफ, निवासी मौहल्ला तैमूरशाह, गली नं. 01, द्वारा थाना कोतवाली शामली में तहरीर दी गई थी कि अभियुक्तगण ने रात्रि के समय उनकी दुकान का ताला तोड़कर अंदर रखा सामान निकाल लिया, दुकान पर अवैध कब्जा कर लिया और जान से मारने की धमकी दी।
तहरीर के आधार पर दिनांक 18.02.2026 को थाना कोतवाली शामली पर मु0अ0सं0 60/26 धारा 324(4)/331(4)/305ए/329(4)/351(3) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
 पुलिस की कार्रवाई
दिनांक 19.02.2026 को पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन.पी. सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित शुक्ला एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती अपेक्षा निम्बाडिया के नेतृत्व में थाना कोतवाली शामली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
 गिरफ्तार अभियुक्त
इखलाक उर्फ कालू पुत्र लतीफ
निवासी गली नं. 01, मौहल्ला तैमूरशाह, दिल्ली रोड, थाना कोतवाली शामली, जनपद शामली
पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
 शामली पुलिस का संदेश:
अवैध कब्जा, दबंगई और धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

रिपोर्टर : अविनाश  शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.