कोतवाली शामली पुलिस का बड़ा खुलासा: चोरी का माल और अवैध चाकू सहित आरोपी गिरफ्तार
शामली : जनपद में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर सख्त रुख अपनाते हुए शामली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।
थाना कोतवाली शामली क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग चोरी की घटनाओं में वांछित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पहला मामला
दिनांक 18.02.2026 को वादी विवेक कश्यप निवासी दयानंद नगर की हनुमान धाम पार्किंग गेट के पास स्थित दुकान (खोखा) का ताला तोड़कर उसमें रखा सामान व नगदी चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में थाना कोतवाली शामली पर मु0अ0सं0 59/2026 धारा 305(a), 331(4) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था।
दूसरा मामला
दिनांक 04.11.2026 को हैंडिल कॉलोनी, इंडस्ट्रियल एरिया कंडेला निवासी राकेश कुमार के मकान से अज्ञात चोरों द्वारा नगदी चोरी कर ली गई थी। इस संबंध में मु0अ0सं0 598/25 धारा 305ए/331(4)/317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन.पी. सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित शुक्ला एवं क्षेत्राधिकारी कैराना श्री हेमंत कुमार के नेतृत्व में कोतवाली शामली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को धर दबोचा।
गिरफ्तार अभियुक्त
गफ्फार उर्फ काला पुत्र कय्यूम
निवासी मोहल्ला पंसारियान, प्रमोद पेंटर के पास, थाना कोतवाली शामली, जनपद शामली
बरामदगी
चोरी किया हुआ सामान
नगदी
01 अवैध चाकू
पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
संदेश साफ है: चोरी और अवैध गतिविधियों में लिप्त अपराधियों के लिए अब कोई राहत नहीं।
रिपोर्टर : अविनाश शर्मा


No Previous Comments found.