थानाभवन पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म मामले में वांछित आरोपी कों किया गिरफ्तार

शामली : दरअसल आपकों बता दे जनपद शामली की थाना थानाभवन पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म के गंभीर मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र में एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म किए जाने के संबंध में पीड़िता के परिजनों द्वारा थाना थानाभवन में लिखित तहरीर दी गई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह के निर्देशन में महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी कों लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी थानाभवन अमरदीप मौर्य के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रोहित पुत्र करण निवासी ग्राम जगदीशपुरा, थाना राई, जनपद सोनीपत (हरियाणा) के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध थानाभवन थाने में बीएनएस व 3/4 पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।

थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह रावत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रणपाल सिंह, हेड कांस्टेबल जर्रार अहमद, महिला हेड कांस्टेबल विनीता शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर आमजन में भरोसा बढ़ा है।

रिपोर्टर : पंकज उपाध्याय 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.