लूट की साजिश व पुलिस पर फायरिंग मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध तमंचा-कारतूस बरामद
कैराना : थाना कैराना पुलिस ने लूट की योजना बनाने और पुलिस टीम पर फायरिंग करने की घटना में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किए गए हैं।
ज्ञात हो कि दिनांक 06 फरवरी 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि बिना नम्बर की स्विफ्ट कार में सवार चार बदमाश लूट के इरादे से क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने ग्राम तितरवाड़ा के पास घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें मुख्य आरक्षी रिंकु भाटी गोली लगने से घायल हो गए।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में जहांगीर पुत्र जाहिद हसन और शाहरुख पुत्र जमील निवासी मानकमऊ, थाना कुतुबशेर, जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया था। उनके कब्जे से अवैध तमंचे, कारतूस और स्विफ्ट कार बरामद हुई थी, जबकि अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
इसी क्रम में दिनांक 18 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक शामली श्री एन.पी. सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित शुक्ला एवं क्षेत्राधिकारी कैराना श्री हेमन्त कुमार के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कैराना पुलिस ने फरार चल रहे एक और वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त:वैसर पुत्र साजिद उर्फ जाहिद, निवासी ग्राम गढ़ी मियां, थाना कांधला, जनपद शामली।
बरामदगी:एक अवैध तमंचा (.315 बोर)01 जिन्दा कारतूस01 खोखा कारतूस पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध थाना कांधला पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
रिपोर्टर : अविनाश शर्मा


No Previous Comments found.