थानाभवन पुलिस ने शराब तस्कर दबोचा, 19 टैट्रा पैक देशी शराब बरामद
शामली - शामली(थानाभवन)।पुलिस अधीक्षक शामली एन पी सिंह के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना थानाभवन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 19 टैट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद की है।
थानाभवन क्षेत्राधिकारी अमरदीप मौर्य के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए अभियुक्त नीरज पुत्र सुभाष कुमार निवासी मोहल्ला छिपीयान, कस्बा व थाना थानाभवन, जनपद शामली को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह रावत के अनुसार अभियुक्त के कब्जे से 19 टैट्रा पैक अवैध देशी शराब बरामद हुई है। गिरफ्तारी के संबंध में थाना थानाभवन पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर, उपनिरीक्षक विपिन कुमार, कांस्टेबल पंकज शर्मा तथा कांस्टेबल अनुराग सिंह शामिल रहे।
थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह रावत का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
रिपोर्ट - पंकज उपाध्याय


No Previous Comments found.